तीसरी बार मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हुगली जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेली भगवा होली, बांटी मिठाइयां
- Admin Admin
- Jun 09, 2024
हुगली, 09 जून (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा सिर्फ 12 सीटों पर ही सीमित रह गई। फिर भी मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण को लेकर बंगाल सहित हुगली जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार रात मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर भगवा होली खेली और मिठाइयां बांटी।
रिषड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 की पार्षद शशि सिंह झा ने बताया कि मोदी के शपथ समारोह के दौरान उनके वार्ड कार्यालय में भगवा अबीर की होली खेली गई और साथ में इलाके में मिठाई वितरण किया गया। वहीं रिषड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 के भाजपा पार्षद मनोज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह को वह अपने कार्यालय के पास बड़े स्क्रीन पर दिखाया गया और इलाके में लड्डू वितरण किया गया। साथ ही भगवा अबीर की होली भी खेली गई।
उत्तरपाड़ा नगर पालिका के 22 नंबर वार्ड के भाजपा नेता पंकज राय ने बताया कि हमारे यहां भी भगवा अबीर से होली खेली गई और लोगों में मिठाई का वितरण किया गया। इसके अन्य इलाकों में भी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जश्न मनाया गया। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा