भाजपा ने उन फसलों पर एमएसपी दी जो हरियाणा में उगाई ही नहीं जाती: प्रियंका गांधी

जींद, 2 अक्टूबर (हि.स.) अखिल भारतीय कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी काे एमएसपी के मुद्दे पर घेरते हुए कहा है कि भाजपा ने किसानाें काे एमएसपी देने के नाम पर गुमराह किया है। पूर्व सरकार ने उन फसलाें पर एमएसपी दे दी है जिनकी पैदावार हरियाणा में हाेती ही नहीं है। प्रियंका गांधी बुधवार काे जुलाना में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फाेगाट के समर्थन में आयाेजित चुनावी जनसभा काे संबाेधित कर रही थी। उन्होंने कहा की चुनाव के समय बड़े बड़े नेता बड़ी बड़ी बातें करते हैं। नेता के बेटे ने किसानों को गाड़ी से कुचला। प्रदेश में 10 साल के राज में भाजपा ने कुछ नही किया लेकिन अब नेताओं को टोकने का समय आ गया है। भ्रष्टाचार का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार ने देश का सब कुछ दो मित्रों को दे दिया। इससे बड़ा भ्रष्टाचार क्या होगा।

रैली को सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने संबोधित किया। रैली में लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई, बेरोजगारी, कानून लादे गए। काफी घोटाले और लगभग 30 बार पेपर लीक हुए। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार अग्निवीर जैसी स्कीमें लेकर आती है। शहीद होने पर भी कुछ नहीं मिलेगा।

परिवार पहचान पत्र जब से आया है प्रदेश में लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। आमदनी बढऩे का हवाला देकर लोगों को मुलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ खड़े होना ही हरियाणा की पहचान है। असत्य के खिलाफ सत्य की जीत ही हमारी परंपरा रही है। रैली में कांंग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणवी अंदाज में बोलते हुए कहा कि यो हरियाणा है प्रधान। अबकी बार भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। भाजपा ने प्रदेश का भठ्ठा बिठा दिया।इस अवसर पर बाेलते हुए विनेश फाेगाट ने कहा कि देशभर के खिलाड़ी जब सड़काें पर थे ताे प्रधानमंत्री माेदी के पास उनसे मुलाकात का समय नहीं था। इसके बावजूद प्रियंका गांधी व दीपेंद्र हुड्डा न केवल वहां आए बल्कि उनकी मदद भी की।आज के कार्यक्रम में विनेश ने कहा कि वह जब पैरिस ओलंपिक में थी ताे प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से उन्हें फाेन किया गया था। उन्हाेंने फाेन नहीं उठाया। क्याेंकि उन्हें पता था कि उनकी बातचीत के वीडियाे काे वायरल करके भाजपा नेता उन्हें बार-बार अपमानित करने का काम करते। इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की उलटी गिनती शुरू हाे चुकी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

   

सम्बंधित खबर