उद्योग मंत्री चार और पांच जुलाई का सिरमौर प्रवास पर
- DSS Admin
- Jul 03, 2026
नाहन, 03 जुलाई (हि.स.)। उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 04 व 05 जुलाई को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 04 जुलाई को प्रातः कफोटा में सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे तथा इसके उपरांत शिलाई में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री 05 जुलाई को ग्राम पंचायत नाया में जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे।
---------------

