हितेश्वर सैकिया के जन्मदिन पर राजीव भवन में कार्यक्रम आयोजित

गुवाहाटी, 03 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया की 90वीं जयंती के अवसर पर आज असम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राज्य भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हिरण्य बोरा, बोलिन कुली, अब्दुल हमीद, मेहदी आलम बोरा, गोपाल शर्मा, धर्मानंद शर्मा, दीपरण मजिंदर बरुवा, मोहन बसुमतारी, जवाहरलाल दत्त, ऋतुपर्ण कोंवर, पवन शर्मा, पार्थ प्रतिम दास, हरि सैकिया, राजा दास, राणा खान, बिपुल चक्रवर्ती, मुश्ताक गुलाम उस्मानी सहित राज्य और जिला स्तर के कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।

इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कांग्रेस नेताओं ने हितेश्वर शइकिया द्वारा राजनीति में अपनाए गए आदर्शों की इस दौरान चर्चा की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर