अमृतसर| श्री बाला जी कांप्लेक्स वेलफेयर सोसायटी के प्रधान पंडित संदीप त्रिवेदी ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देते हुए सोसायटी की बॉडी को भंग कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं, जिसके चलते वह आगे का काम नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से वह इस पर विचार कर रहे थे। काफी विचार विमर्श के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

