अमृतसर में दिनदहाड़े बीच सड़क पर टीचर की हत्या:बेटी को ट्यूशन छोड़कर घर लौटते वक्त हमलावरों ने घेरा, तेजधार हथियार से गला काटा
- DSS Admin
- Jun 01, 2026
अमृतसर में दिनदहाड़े एक टीचर की हत्या कर दी गई। वह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला किया और उनका गला काट दिया। अधिक खून बहने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे नरैणगढ़ ड्रेन के पास हुई। मृतक की पहचान गांव तलवंडी निवासी जगदीप सिंह के रूप में हुई है। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

