बरनाला में एक्सीडेंट में लेडी टीचर की मौत:स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही, तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर

बरनाला में एक सड़क हादसे में एमटीएस स्कूल की टीचर अमनदीप कौर की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई, जब अमनदीप कौर आज सुबह अपने गांव सेखा से स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमनदीप कौर बरनाला की ओर आ रही थीं तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि शिक्षिका के शव को बरनाला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अधिकारी दुर्घटनास्थल और परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों की मदद ले रही है।

   

सम्बंधित खबर