बुलेट पर पटाखे फोड़ने से टोका तो भड़के युवक:अबोहर में 15 मिनट बाद दो दर्जन साथियों संग लौटे; टैक्सी ड्राइवर और साथी को पीटा
- Neha Gupta
- Jun 05, 2026
अबोहर के बस स्टैंड स्थित टैक्सी स्टैंड पर देर रात बुलेट पर पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर कुछ युवकों ने एक टैक्सी चालक और उसके साथी पर लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। उपचाराधीन टैक्सी चालक जितेंद्र मेहता पुत्र रमेश कुमार (निवासी गली नंबर 2, जम्मू बस्ती) ने बताया कि वह और उनके साथी दलजिंदर पुत्र दर्शन सिंह (निवासी पंजपीर नगर) रात करीब 10 बजे टैक्सी स्टैंड पर बैठे थे। इसी दौरान दो युवक बुलेट पर जानबूझकर पटाखे चला रहे थे। जितेंद्र और दलजिंदर ने युवकों को ऐसा करने से मना किया, जिस पर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। युवक वहां से चले गए, लेकिन इसी रंजिश के चलते उन्होंने बाद में लौटकर दोनों पर लाठियों से हमला कर दिया। थाना नंबर एक की पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग इसके बाद करीब 15 मिंट बाद उक्त युवक करीब 10 अन्य बाइकों पर अपने दो दर्जन साथियों को लाये जिन्होंने उन पर लाठियों से हमला कर लहुलुहान कर दिया। उनका शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर वहां से भाग गए। लोगो ने उनहें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रैफर कर दिया गया। वहीं आज फरीदकोट में इलाज करवाने के बाद जब वे वापिस अबोहर अस्पताल में भर्ती हुए तो टैक्सी यूनियन के प्रधान बोबी खतरी भी उनका हालचाल जानने पहुचें उन्होंनेंं बताया कि यह दोनों उनकी यूनियन के ही सदस्य है इसलिए पुलिस हमलावर युवकों का पता लगाकर उन पर कड़ी कार्रवाई करे वरना उनकी युनियन संघर्ष करने को मजबूर होगी इधर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास घायलों की एमएलआर पहुंच गई है और उनके बयान दर्ज कर हमलावर युवकों का पता लगाकर उन पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

