जालंधर | सहायक आबकारी आयुक्त, जालंधर वेस्ट रेंज नवजीत सिंह ने जी.एस.टी. भवन जालंधर में आबकारी रेंज वेस्ट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न होटल, बार, रेस्टोरेंट आदि के आबकारी लाइसेंस धारकों के साथ बैठक की। बैठक में लाइसेंस धारकों को आबकारी नीति 2026-27 की शर्तों की जानकारी दी गई और नीति तथा आबकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सहायक आबकारी आयुक्त नवजीत सिंह ने कहा कि विभागीय कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर उसे सीधे उनके संज्ञान में लाया जाए। बैठक में सुनील गुप्ता (आबकारी अधिकारी वेस्ट-ए), जसप्रीत सिंह (आबकारी अधिकारी वेस्ट-बी), जसपाल सिंह, साहिल रंगा तथा आबकारी निरीक्षक भी मौजूद रहे।

