भास्कर न्यूज | जालंधर किला मोहल्ला में दुर्गा नवयुवक सभा की ओर से महामाई का जगराता करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्वान पंडितों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया और मां के दरबार में मुख्य ज्योति प्रज्जवलित की। भक्तों ने नतमस्तक होकर मां का आशीर्वाद लिया और अपने परिवार की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। गायक मुकुल घई ने भजन सुनाए। मां की आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। यहां हनी मल्होत्रा, रमन मल्होत्रा, शिवम, विपन मेहता, हैप्पी, तरुण वर्मा, केशव मल्होत्रा, दीपक उपस्थित थे।

