जालंधर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:बम स्क्वायड टीम कर रही जांच, स्निफर डॉग भी उतारे; लोगों को किया बाहर

जालंधर के जिला प्रशासकीय और जुडिशियल कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस के डॉग स्क्वायड और एंटी साबोटाज विंग की अलग-अलग टीमों ने तलाशी अभियान चलाया। पुलिस जिला कोर्ट काम्पलेक्स को चेक कर रही है। मेटल डिटेक्टर लगे होने के बावजूद पुलिस खुद पहले तलाशी ले रही है। उसके बाद ही कोर्ट कॉम्पलेक्स के अंदर दाखिल होने दिया जा रहा है। अभी तक पुलिस को ऐसी कोई चीज संदिग्ध चीज नहीं मिली है। पार्किंग पर ड्यूटी करने वाले कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस आई थी। बम की धमकी का पता चला था। यहां पुलिस ने पार्किंग में सभी वाहनों को सामान की चेकिंग की, लेकिन कुछ नहीं मिला।

   

सम्बंधित खबर