बीसीएम में स्किल एक्सपो का आयोजन किया

लुधियाना| बीसीएम स्कूल, दुगरी में पीटीएम के अवसर पर स्किल एक्सपो का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 11वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया।एक्सपो में विद्यार्थियों द्वारा संचालित कार्यशालाएं और स्टॉल लगाए गए। इनमें नेल आर्ट, रेज़िन आर्ट, बेकिंग, किचन गार्डनिंग, रील मेकिंग, मेहंदी आर्ट, डिजिटल साक्षरता, क्रोशिया आर्ट और फूल बनाना जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए अभिभावकों को इन कौशलों की जानकारी दी। अभिभावकों ने गतिविधियों में भाग लेकर विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता की सराहना की। पीटीएम के दौरान अभिभावकों और शिक्षकों के बीच विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी खूबियों और भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा भी हुई। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना शाही ने आयोजन की सफलता पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी।

   

सम्बंधित खबर