भास्कर न्यूज | लुधियाना सीटी यूनिवर्सिटी ने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण मेधावी स्टूडेंट्स की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए प्रतिष्ठित शाइनिंग स्टार एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया। भव्य समारोह में स्टूडेंट्स, अभिभावकों, शिक्षकों तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान 500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक, प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्टूडेंट्स को उनके भविष्य के प्रति स्पष्ट दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान साइकोमेट्रिक असेसमेंट भी आयोजित किया गया। इस मूल्यांकन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं, रुचियों, व्यक्तित्व विशेषताओं और योग्यता क्षेत्रों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर सरदार चरणजीत सिंह चन्नी, वाइस चांसलर डॉ. नितिन टंडन, निदेशक छात्र कल्याण इंजीनियर दविंदर सिंह, प्रवेश प्रमुख डॉ. आशीष रैना तथा एसोसिएट एडमिशन डायरेक्टर करण भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

