केंद्र और राज्य सरकार के काम के दम पर एनडीए गठबंधन जीतेगा: रावसाहेब दानवे पाटिल

प्रदेश भाजपा की विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति गठित

मुंबई, 4 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से किए गए विकास कामों की बदौलत एनडीए गठबंधन सूबे में हो रहे विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा। उन्हाेंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है, इससे चुनाव में पार्टी को बल मिलेगा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दानवे पाटिल ने कहा कि इस समिति में केंद्रीय और राज्य मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी शामिल हैं और कुल 20 उप-समितियां नियुक्त की गई हैं। चुनाव प्रबंधन समिति का काम घोषणापत्र समिति की बैठक के साथ शुक्रवार से शुरू होगा। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कांबले, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं इस समिति के सह संयोजक श्रीकांत भारतीय हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की यात्रा योजना का समन्वय का काम श्रीकांत भारतीय एवं विश्वास पाठक को सौंपा गया है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महासचिव विक्रांत पाटिल, माधवी नाइक, ए. श्रीकांत भारतीय, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय, प्रदेश संयोजक विश्वास पाठक, मीडिया विभाग के प्रमुख नवनाथ बन, प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी सहित अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

   

सम्बंधित खबर