
चंडीगढ़, 22 फरवरी (हि.स.)। करनाल नगर निगम में वार्ड नंबर 2 के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी महिला के पति विकास कंबोज को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। विकास कंबोज को चेक बाउंस के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है।
आरती कंबोज ने बताया कि शनिवार सुबह सेक्टर 32,33 थाना के एक महिला व एक पुलिस कर्मी उनके घर पर आए। उस समय पति विकास घर पर नहीं थे। पुलिस कर्मी ने उनसे कहा कि 1 घंटे के अंदर विकास को थाने में लेकर पहुंच जाना। जब वह पति लेकर थाने पहुंची ताे पुलिस ने पति काे पुराने चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा, पूर्व विधायक राकेश कंबोज व अन्य नेता विकास कंबोज के आवास पर पहुंच गए।
विकास कांबोज ने बताया कि बीजेपी के लोगों ने जानबूझ कर दबाव बनाया जा रहा है। जब से वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं, तब से लगातार परेशान किया जा रहा है। आज सुबह भी कुछ लोग उन पर दबाव बनाने के लिए आए थे। उसके बाद जब मैं घर पर नहीं था तो पुलिस मेरे घर गई और उन्हें डराने की कोशिश की। एसपी ऑफिस से भी कॉल करवाया गया था। आईजी ऑफिस से भी अलग से फोन करवाया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा