बथनाहा अमौना पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने विधायक से लगाया मदद की गुहार

अररिया,07 अक्टूबर(हि.स.)।

फारबिसगंज के बथनाहा,अमौना पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी के आवास स्थित जनसंपर्क कार्यालय में सोमवार को मुलाकात कर बचाव और राहत के मदद को लेकर गुहार लगाई।

बाढ़ पीड़ितों ने विधायक से मिलकर सहायता राशि दिए जाने की मांग के साथ पंचायत को बाढ़ प्रभावित पंचायत घोषित करवाने की मांग की।बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि बाढ़ कंपनी के कारण दर्जनों कच्चे घर जमींदोज हो गए हैं।रोटी,कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत सुविधा के लिए आश्रित वाली जिंदगी जीने को विवश है। पंचायत को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग ग्रामीणों ने की।

मौके पर विधायक विद्यासागर केशरी ने अंचलाधिकारी से बात कर पंचायत के सभी लोगों को सूचीबद्ध करने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।मौके पर विधायक श्री केशरी ने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है और इसको लेकर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के आधे से अधिक पंचायत बाढ़ प्रभावित है, जहां पर अधिकारियों के द्वारा पीड़ित परिवार की सूची बनाई जा रही है और जल्द ही सरकार के द्वारा राहत उपलब्ध कराया जाएगा |

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

   

सम्बंधित खबर