राजस्थान विधानसभा में 19 जून को होगा सामूहिक योग कार्यक्रम

जयपुर, 17 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान विधानसभा परिसर स्थित कर्तव्य द्वार पर शुक्रवार 19 जून को प्रातः 6 बजे सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी करेंगे।

इस सामूहिक योग कार्यक्रम में विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। साथ ही सभी विधायकों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवन दृष्टि प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता के संदेश को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि शरीर के समन्वय और एकाग्रता को भी बढ़ाता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

---------------

   

सम्बंधित खबर