मुंबई, 14 जून (हि.स.)। मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार को सुबह अचानक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिटेक्शन और डिस्पोज़ल स्क्वॉड (बीडीडीएस) और सुरक्षाकर्मियों ने एयरपोर्ट परिसर में तुरंत पूरी तलाशी ली, लेकिन कहीं कुछ संदिग्ध नहीं मिला। मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है और झूठा धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की सरगर्मी से तलाश जारी है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली थी। इस धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी बीडीडीएस दस्ते सहित एयरपोर्ट पर पहुंचे और चप्पे -चप्पे की गहन तलाशी ली। बम की सूचना मिलते ही यहां अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया था। तलाशी के बाद कहीं कुछ भी संदिग्ध न मिलने से लोगों ने राहत महसूस किया। अधिकारियों ने अनजान भेजने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है, और उस व्यक्ति का पता लगाने के लिए पुलिस की तलाश जारी है।
---------------

