अनंतनाग में आतंकी हमला पुलिस दल पर फायरिंग, पुलिसकर्मी शहीद

अनंतनाग में आतंकी हमला
पुलिस दल पर फायरिंग, पुलिसकर्मी शहीद
श्रीनगर
कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने बुधवार दोपहर को पुलिस दल पर घात लगाकर हमला किया। जिसमें पुलिस का एक हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन शहीद हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान शहीद हो गया। उसके बाद पूरे इलाके में सर्च आपॅरेशन चलाया गया। लेकिन हमला करने वाले आतंकी मौके से भाग चुके थे।
जानकारी के अनुसार कोकरनाग रोड इलाके में पुलिस तैनाती पर आतंकियों ने हमला किया था। हमले के दौरान कई गोलियों की आवाज सुनी गई। इस गोलीबारी में पुलिस हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है। सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है। आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच कर रही हैं और हमलावरों तक पहुंचने के लिए सभी संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं। बता दे कि श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर कश्मीर में सुरक्षा को कड़ा रखा गया है। उसके बावजूद आतंकियों की तरफ से हमला किया गया है। शहीद हुआ जवान भी यात्रा ड्यूटी पर ही तैनात था। इस दौरान यात्रा के दौरान हमला होने से कई सवाली खड़े हुए है।

   

सम्बंधित खबर