बिहार के पूर्वी चंपारण में अलग अलग जगहो पर डूबने से चार की मौत

पूर्वी चंपारण,03 अक्टूबर(हि.स.)। बिहार में पूर्वी छंपारण जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में डूबने से चार की मौत हो गई। पहली घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के गोबरी-लमौनिया मार्ग में बाढ़ के पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। उक्त किशोर रोहित कुमार (14) गोबरी के अशोक प्रसाद का पुत्र बताया गया है।जिसकी पुष्टि करते हुए सीओ रोहन रंजन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दूसरी घटना पीपरा थाना क्षेत्र के नरहर पकड़ी स्थित बूढ़ी गंडक नदी में दो बच्चों के डूबने से मौत हो गई। मृतक पीपरा थाना क्षेत्र के चकबारा गांव के वार्ड 7 निवासी रणजीत भगत का 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार व उसी गांव के वार्ड 8 निवासी मुकेश ठाकुर का 16 वर्षीय पुत्र यतेंद्र कुमार उर्फ़ सत्यम बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वृता बाजार पर हो रहे दुर्गा पूजा के लिए माता के भक्त लोग कलश यात्रा में जल बोझी करने उक्त नदी पर गए थे। मृतक भी कलश यात्रा का जल बोझी देखने के लिए उक्त नदी पर गया था। जहां मृतक अपने चार साथी के साथ नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गये। हालांकि स्थानीय लोगो ने कर दो बच्चों को बचा लिया। जबकि दो लड़के पानी की तेज बहाव में बह गये। जिससे दोनों बच्चे के डूबने से मौत हो गयी। सूचना के गोताखोरो ने शव खोजने का काफी प्रयास किया। लेकिन शव अब तक नही मिल सका है।

तीसरी घटना शिकारगंज थाना क्षेत्र के परेवा धांगर टोली गांव की है,जहां गुरुवार को एक युवक की सिजुआ नदी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक उक्त गांव निवासी विलास महतो का 37 वर्षीय पुत्र अजय महतो है। घटना के समय वह नदी किनारे शौच करने गया था। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणो ने नदी से शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही शिकारगंज पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

   

सम्बंधित खबर