धाराशिव जिले में पिकअप पलटा, एक महिला की मौत व आठ घायल

मुंबई, 23 जून (हि.स.)। धाराशिव जिले के परंदा तहसील में तांबे वाड़ी के पास सोमवार को सुबह एक पिकअप वाहन पलटने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए बार्शी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की छानबीन बार्शी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह तांबे गांव के लोग एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने के लिए पिकअप वाहन से श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। अचानक तांबे गांव के पास पिकअप वाहन का चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सडक़ के किनारे पलट गया। इस घटना में एक महिला की माैके पर मौत हो गई। हादसे में मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मृतक की शिनाख्त की काेशिश में जुटी थी। मामले की छानबीन बार्शी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

   

सम्बंधित खबर