नगर परिषद चुनावों को लेकर नाहन में पोलिंग कर्मियों को कराई गई चुनावी रिहर्सल
- DSS Admin
- May 13, 2026
नाहन, 13 मई (हि.स.)। नगर निकायों चुनावों के लिए प्रक्रिया चली हुई है और इसी कड़ी में आज नाहन में चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए रिहर्सल का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भी कर्मचारियों को रिहर्सल कराई गई थी लेकिन तब ईवीएम नहीं थी। अब इन्हें ईवीएम के साथ जानकारी उपलब्ध कराई गई।
एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि 17 मई को होने वाले मतदान के लिए आज दूसरे दौर की रिहर्सल रखी गई है और अंतिम रिहर्सल 16 मई को आयोजित की जाएगी। नगर निगम निकायों में मतदान इवीएम से होना है तो आज इन्हें इवीएम के प्रयोग बारे निर्देश दिए गए हैं और साथ ही चुनावों में कौन से दस्तावेज, फार्म भरकर रखे जाने है इसकी जानकारी दी जा रही है।
संख्यान ने बताया कि चुनावी रिहर्सल एक बार हो चुकी है और दूसरी आज है जबकि अन्तिम 16 मई को होगी। चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देशों बारे भी जागरूक किया गया।
---------------

