मंत्री बनने के बाद ईं शैलेंद्र ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
- DSS Admin
- May 08, 2026
भागलपुर, 08 मई (हि.स.)। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री का दायित्व मिलने के बाद बिहपुर विस के भाजपा विधायक ईं.शैलेंद्र ने शुक्रवार को पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरागवी से शिष्टाचार भेंट किया। जबकि मंत्री पद शपथग्रहण समारोह में गुरूवार को पटना पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नवीन से भी इं.शैलेंद्र ने शिष्टाचार भेंटकर उनका अभिनंदन किया था।
इधर शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री सरागवी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर विधायक ईं.शैलेंद्र को बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि इस मौके पर पार्टी राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता, बिहार विधान परिषद सदस्य संजय मयूख, विधायक राणा रणधीर सिंह, विधायक विजय खेमका, भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह, नवगछिया जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी और वरीय कार्यकर्ता उत्तम कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी। वहीं प्रो. गौतम ने बताया कि मंत्री अरूण शंकर प्रसाद, सचेतक गायत्री देवी, पूर्व विधायक रामनरेश प्रसाद यादव आदि समेत कई गणमान्य ने ई़.शैलेंद्र से उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें मंत्री बनने की बधाई और शुभकामनाएं दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

