राजगढ़ः चार प्रकरणों में फरार आरोपित के कब्जे से स्मैक व नकदी जब्त

राजगढ़, 27 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुलखेड़ी में दबिश देकर चार प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से 60 हजार रुपये कीमती छह ग्राम स्मैक व 15 हजार रुपए नकद जब्त किए।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने बुधवार को बताया कि जिले में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों, जुआ व अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुलखेड़ी में दबिश देकर नीतेश पुत्र भगवानसिंह सांसी को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से करीब 60 हजार रुपये कीमत की 06 ग्राम स्मैक और 15 हजार रुपये नकदी बरामद की। आरोपित चार प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहा था। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी देवेंद्रसिंह राजपूत, एसआई आरपी. मिश्रा,एएसआई समीर खान, मांगीलाल शिवहरे, आर. कपिल अटारिया, सुनील सोलंकी, दुष्यंत जाट, विनोद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर