बिहार के राजगीर में होने वाले महिला एशियाई हॉकी चैम्पियंस के मद्देनजर डीजीपी ने की बैठक

पटना, 01 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार के राजगीर में 11 से 20 नवम्बर तक महिला हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। इसी के संदर्भ में पुलिस महानीदेशक (डीजीपी) की अध्यक्षता में मंगलवार शाम पुलिस मुख्यालय में बैठक की गई। डीजीपी आलोक राज ने विभिन्न ऐजेंडा बिन्दुओं पर चर्चा, पदाधिकारियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन के संदर्भ में समीक्षा की।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र सिंह गंगवा, सुधांशु कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात), एमआर नायक, अपर पुलिस महानिदेशक (बिविसपु) के साथ ही आर शंकरण, अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना (अतिरिक्त प्रभार महानिदेशक बिहार राज्य खेल अकादमी, राजगीर) सम्मिलित हुए।

हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन इस बार बिहार के राजगीर में किया जा रहा है, जिसमें भारत सहित 06 देश की टीमें भाग ले रही हैं। ये टीमें चीन, थाईलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया एवं जापान हैं। इस खेल का आयोजन 11 से 20 नवम्बर तक किया जाएगा। भारतीय टीम 04 नवम्बर को ही बिहार आ जायेंगी तथा राजगीर में खेल अभ्यास करेंगी। अन्य टीमें 08 नवम्बर को बिहार पहुंचेंगी।

मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को राजगीर में ट्राफी टूर को हरी झंडी दिखायेंगे। विभिन्न राज्यों में भ्रमण के अलावा 20 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक बिहार के विभिन्न जिलों में ट्राफी टूर का आयोजन किया जायेगा हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 के सफल आयोजन एवं समापन के लिए हाई पॉवर कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य सचिव बिहार, पुलिस महानिदेशक, बिहार एवं विकास आयुका, बिहार सम्मिलित हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

   

सम्बंधित खबर