विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीमद्भागवत कथा में किया सहभाग

जयपुर, 30 जून (हि.स.)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री श्याम गौशाला, निमेड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं सेवा संकल्प दिवस समारोह में सहभागिता कर कथा का श्रवण किया तथा संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय जीवन दर्शन, नैतिक मूल्यों और लोकमंगल का सशक्त माध्यम है। भागवत हमें सेवा, करुणा, सत्य, समर्पण जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस को सेवा, गौसंवर्धन और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाना भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ परंपरा है। ऐसे आयोजन समाज में संस्कार, सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ करते हैं।

देवनानी ने बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की कामना की तथा आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं और समिति के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर कथा व्यास, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर