आज का इतिहास 20 अप्रैल: रेडियो एक्टिव पदार्थ रेडियम की हुई खोज
- Admin Admin
- Apr 19, 2025

आज के ही दिन 1902 में ऐसी खोज हुई कि वैज्ञानिक जगत में नई क्रांति ला दी। दरअसल वैज्ञानिक मैडम मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे क्यूरी ने रेडियो एक्टिव पदार्थ रेडियम और पोलोनियम को पिचब्लेंड नामक खनिज से अलग किया था। यह खोज कैंसर के इलाज में वरदान साबित हुई है। इस खोज के लिए उन्हें साल 1903 में भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साल 1911 में रेडियम के शुद्धिकरण के लिए मैडम क्यूरी को दूसरा नोबेल पुरस्कार दिया गया। इस तरह मैडम क्यूरी एक ऐसी महिला रहीं, जिन्हें दो बार नोबल पुरस्कार मिला।
अन्य प्रमुख घटनाएं
1912: टाइटैनिक के चालक दल के 172 सदस्य इंग्लैंड वापस लौटे।
1939: जर्मनी में एडोल्फ हिटलर के 50वें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
1946: लीग ऑफ नेशन्स भंग हो गया।
1953: कोरिया और संयुक्त राष्ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान-प्रदान हुआ।
1972: अपोलो-16 अभियान चंद्रमा पर पहुंचा।
1997: इंद्र कुमार गुजराल भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।
2006: भारत ने ताजिकिस्तान में अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा स्थापित करने की घोषणा की।
2008: गोपीनाथ मुंडे ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया।
1611-विख्यात उपन्यासकार विलियम शैक्सपियर के नाटक 'मैकबेथ' का पहला ज्ञात मंचन हुआ।
जन्म
1889: एडोल्फ हिटलर।
1914: गोपीनाथ मोहंती, उड़िया साहित्यकार।
1920: जुथिका रॉय, भजन गायिका।
1936 - प्रेम शंकर गोयल, प्रसिद्ध भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक।
मृत्यु
1947: गौरीशंकर हीराचंद ओझा, भारतीय इतिहासकार।
1960ः पन्नालाल घोष, भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक।
1970: शकील बदायूँनी, प्रसिद्ध गीतकार और शायर।
2021ः बाबूलाल गोवर्धन जोशी, प्रसिद्ध सांख्यिकीविद और इतिहासकार।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सीपी सिंह