पेनिसिया अस्पताल में एसी ब्लॉस्ट, एक की मौत, 13 घायल

देहरादून, 20 मई (हि.स.)। रिस्पना पुल के पास स्थित निजी अस्पताल पेनिसिया के आईसीयू में बुधवार सुबह अचानक एसी में ब्लॉस्ट हो गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 मरीज आग में झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए निकटवती कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया। आग बुझाने के दौरान गैस रिसाव, आक्सीजन की कमी और धुंए से तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए, उनका भी कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद अस्पताल बंद कर दिया गया है और सभी मरीजों को अन्य अस्पतालों शिफ्ट किया गया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

थाना नेहरु कॉलोनी को आज सुबह सूचना मिली कि पेनिसिया अस्पताल में एसी ब्लॉस्ट हुआ है और इस वजह से आग लग गई है। आईसीईयू में ब्लॉक होने के बाद अफरा-तफरी मच गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के साथ ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। आईसीयू से सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल कर तत्काल नजदीकी कैलाश अस्पताल भर्ती किया गया।

इस घटना में वीरवती (60 वर्ष) पत्नी अमरनाथ निवासी ग्राम कांवली, बल्लीवाला, देहरादून की मृत्यु हो गई जबकि राहुल कुमार ( 32 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बूंद की मिल थाना नगीना नजीबाबाद बिजनौर, मुकेश ( 42 वर्ष) पुत्र रामपाल निवासी गांव नंदनपुर हिमाचल प्रदेश, शंभू दास ( 45 वर्ष) पुत्र गिरवानदास, निवासी भगवानपुर हरिद्वार गोरी ( 2 वर्ष) पुत्री रेनू निवासी चंद्रपुर चंद्रपुर सहारनपुर, दौलत सिंह ( 45 वर्ष) पुत्र देव सिंह नेगी निवासी नंदा नगर चमोली, उत्तराखंड, बेबी उर्फ पायल उम्र नवजात, अज्ञात, संगीता देवी पता अज्ञात, खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर हरिद्वार, नित्यानंद ( 42 वर्ष) पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार व निहाल ( 69 वर्ष) पुत्र घसीटा निवासी नेहटौर, जिला बिजनौर आग की चपेट में आकर झुलस गए। सभी को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल भर्ती किया गया है।

इस दौरान राहत व बचाव कार्य में जुटे तीन पुलिस कर्मी बचाव कार्य के दौरान अतिरिक्त पुलिस उप निरीक्षक यातायात नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल बृजमोहन रावत व कांस्टेबल कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी गैस रिवास व आक्सीजन की कमी व धुंए के चलते घायल हो गई। तीनों पुलिस कर्मियों का भी कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है।

राहत एवं बचाव टीम में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल, उप निरीक्षक धनीराम पुरोहित, उप निरीक्षक गिरीश बडोनी, अमित रॉड, अंशुल बर्थवाल, उप निरीक्षक यातायात नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल कमलेश सजवाण, संदीप छाबड़ी, कांस्टेबल विपिन सेमवाल व हेड कांस्टेबल राजमोहन खत्री शामिल रहे।

   

सम्बंधित खबर