महिलाओं की तस्करी में तीन गिरफ्तार

गुवाहाटी, 6 अप्रैल (हि.स.)। नगर के वशिष्ठ थाना पुलिस ने मानव की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकेकब्जे से दो महिलाओं को मुक्त कराया है। तीनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने साेमवार को बताया कि इलाके में महिलाओं की तस्करी में लिप्त लोगों के संबंध में सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने छापा मार करतीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नाइमुद्दीन अली, इनास अली और जाहिदूर इस्लाम के रूप में की गयी है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने दो महिलाओं में से एक गुवाहाटी के जालुकबाड़ी और दूसरी को लालमाटी इलाके से छुड़ाया।वशिष्ठ पुलिस के अनुसार नाइमुद्दीन अली अपनी पत्नी को दो लाख रुपये के एवज में एक व्यक्ति को दूसरे राज्य में बेचने की कोशिश कर रहा था।लाख रुपये में बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस का कहना है कि महिला तस्करी के गिरोह में और भी कुछ लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस तीनों आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर