आरती से व्यक्ति की भावनाएं होती हैं पवित्र : सुरेश शांडिल्य

अम्बाला | श्री दुर्गा मंदिर रानी बाग में महाआरती महोत्सव में मुख्य पुजारी सुरेश शांडिल्य ने बताया कि आरती के द्वारा व्यक्ति की भावनाएं पवित्र होती हैं। आरती के दीपक में जलने वाला घी व आरती में बजने वाला शंख वातावरण के हानिकारक कीटाणुओं का निर्मूलन करता है। विष्णु धर्मोत्तर पुराण के अनुसार जो आरती करता है, आरती को देखता है वह अपनी कई पीढ़ियों का उद्धार करता है। मंदिर सचिव एनके खन्ना ने बताया कि मुख्य यजमान आरके गुप्ता, विशाल अरोड़ा, विजय थापर ने परिवार सहित महाआरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर प्रधान सोहन लाल सिंगला ने रोजाना महाआरती में आने वाले भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।

   

सम्बंधित खबर