फरीदाबाद में आज नगर निगम का प्रॉपर्टी कैम्प:लाल डोरा संपत्ति का मिलेगा मालिकाना सर्टिफिकेट; गांव अनंगपुर में चैक होंगे दस्तावेज
- Admin Admin
- Apr 08, 2025

फरीदाबाद जिले के गांव अनंगपुर में आज नगर निगम के द्वारा प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट के लिए कैम्प लगाया जा रहा है। कैम्प में लाल डोरा के अंदर रहने वाले लोगों को उनके कागजात चेक करके प्रॉपर्टी सर्टिफाइड कर मालिकाना हक का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। निगम के द्वारा आज गांव अनंगपुर में कैम्प लगाया जा रहा है।सरकार की योजना के अंतर्गत लाल डोरा में रहने वाले लोगों को उनकी प्रॉपर्टी के सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे है। इस कार्य मे तेजी लाने के लिए कैम्प लगाए जा रहे है। कैम्प में लोगों से दस्तावेजों को लेकर प्रॉपर्टी को सर्टिफाइड किया जाएगा और साथ मे सर्टिफिकेट भी दिए जाएगें। बिछपट्टी चौपाल पर सुबह 10 बजे होगा शुरू निगम के द्वारा गांव अनंगपुर में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। एनआईटी जॉन दो में अनंगपुर गांव की बिछपट्टी चौपाल पर भी नगर निगम द्वारा यह कैंप लगाया जा रहा है। यहां पर लाल डोरा में रहने वाले लोगों के दस्तावेज चेक कर उनको मालिकाना हक का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। मेयर बोली- लोगों को घर बैठे मिले लाभ नगर निगम की मेयर प्रवीण जोशी ने बताया कि लोगों को घर बैठे सुविधाएं देने के लिए वो काम कर रहे है। लाल डोरा के अंदर आने वाले लोगों को अपनी प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट के लिए निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। लेकिन अब उनके स्थान पर कैम्प लगाकर वो अपना प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट ले पाएंगे। निगम के अधिकारी वही पर लोगो के दस्तावेज चेक कर उनकी जांच कर सकेंगे और अगर कोई कमी रहेगी तो उसको भी पूरा किया जा सकेगा। इससे लोगों को परेशान नही होना पड़ेगा।