स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर भाजपा की तैयारी:गुरुग्राम और महानगर दोनों जिलाध्यक्षों ने लगाई ड्यूटियां, संयोजक और सहसंयोजक भी लगाए
- Admin Admin
- Apr 02, 2025

गुरुग्राम में छह अप्रैल को स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा तैयारी की जा रही है। भाजपा द्वारा गुरुग्राम और महानगर दोनों जिलों में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों को सफल बनाने और लोगों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए दोनों जिलों के अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी है। इसके साथ साथ कार्यक्रम संयोजक और सहसंयोजक भी नियुक्त किया है। इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने प्रदेशस्तरीय समिति बनाई थी। अब जिलास्तरीय जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने अनिल गंडास को संयोजक बनाया है। इसके अलावा उनके साथ तीन सहसंयोजक भी लगाए हैं। गुरुग्राम महानगर जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। अभी जगह फाइनल नहीं की गई है। वे जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग के लिए समालखा जा रहे हैं।कार्यक्रम की जगह फाइनल होते ही कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम और महानगर जिला का एक ही कार्यक्रम होगा या अलग अलग कार्यक्रम होंगे, यह तय नहीं किया है। हाईकमान की तरफ से जो भी निर्देश होंगे उसी के हिसाब से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुकेश को महानगर की जिम्मेदारी इसी तरह महानगर के जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने मुकेश शर्मा बिस्सर को जिला संयोजक लगाया है। उनके सहयोग के लिए तीन सहसंयोजक भी लगाए हैं। कार्यकर्ताओं को भेजा पत्र गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने पदाधिकारियों, पार्षदों और तमाम कार्यकर्ताओं को इस बारे में पत्र भेजकर सूचित किया है। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील भी की जा रही है। उत्सव के रूप में मनाया जाएगा इसी तरह गुरुग्राम महानगर के जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने भी सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी भिजवाई है। जिलाध्यक्षों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का दिन है। यह हमारे पार्टी के सफर और संघर्ष की उपलब्धियों का प्रतीक है। हमें इसे पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाना है। भाजपा स्थापना दिवस को एक समर्पण और उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिससे पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा। अंबेडकर जयंती भी मनाई जाएगी गुरुग्राम और महानगर दोनों जिलों में 14 अप्रैल को भारत रत्न डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती भी बनाई जाएगी। प्रदेश कमेटी का गठन किया जा चुका है, जबकि जिला कमेटियों का गठन अगले दो तीन दिन में कर दिया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों के लिए ड्यूटी लगाई जा रही है और सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने की अपील की।