जींद में घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ:बच्चों समेत 4 लोग झुलसे; पीजीआई रेफर, खाना बनाने का तैयारी कर रही थी महिला

हरियाणा के जींद में रविवार रात को घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसमें दो बच्चों समेत 4 लोग झुलस गए। घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। सिलेंडर में कैसे ब्लास्ट हुआ, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार जींद की शिव कॉलोनी में रहने वाला 30 वर्षीय कशमीर सिंह, उसकी पत्नी इंदिरा देवी, पांच वर्षीय बच्चा अंशुमन और दूसरा बच्चा घर में मौजूद थे। इंदिरा खाना बनाने की तैयारी कर रही थी, तभी अचानक से धमाका हो गया और घर में आग लग गई। रोहतक पीजीआई रेफर किए घायल इसमें कमरे में बैठे कशमीर सिंह, इंदिरा, छोटा बच्चा अंशुमन और एक दूसरा बच्चा बुरी तरह से आग में झुलस गए। आसपास के लोग आए और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। घायलों को एम्बुलेंस में बैठाकर सिविल अस्पताल में ले जाया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। गैस रिसाव होने से सिलेंडर ब्लास्ट हुआ या दूसरे कारणों से, अभी तक पता नहीं चल पाया है। सिविल लाइन पुलिस एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। एक महिला के दोनों हाथ बुरी तरह से जले हुए हैं। बाकी को चोटें आई हैं, या नहीं, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

   

सम्बंधित खबर