राजगढ़ः तेज रफ्तार ट्रेक्टर-ट्राॅली पलटने से चार महिलाएं घायल

राजगढ़, 25 अप्रैल (हि.स.)। मलावर थाना क्षेत्र में ग्राम लखनवास-गुंजारी रोड़ पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार टेªक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में एक ही गांव की चार महिलाएं घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे वाहन की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

जानकारी के अनुसार ग्राम लखनवास -गुंजारी रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रेक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में ट्राॅली में सवार जतनबाई (52) पत्नी मांगीलाल, सुंदरबाई (50)पत्नी धूलजी, बादामबाई (60)पत्नी कालूजी और केदारबाई (60)पत्नी हीरालाल सर्वनिवासी बोरदा को गंभीर चोटें लगी। बताया गया है कि महिलाएं ट्रेक्टर-ट्राॅली में सवार होकर लखनवास गांव में आयोजित विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश

   

सम्बंधित खबर