आजाद और भाजपा विधायक तो दूर सुक्खू सरकार में कांग्रेसी विधायकों के भी नहीं हो रहे काम : होशियार सिंह

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ।चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ।चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ।चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ।चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ।

धर्मशाला, 02 जुलाई (हि.स.)। देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, देहरा उपचुनाव में जनता को सब्जबाग दिखा रहे हैं। चुनावी बेला में लोक लुभावने वादे करने वाले मुख्यमंत्री बताएं कि इससे पहले उन्हें देहरा की याद क्यों नहीं आई।

उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार में आजाद और भाजपा विधायकों के तो छोड़िये, पार्टी के अपने कांग्रेस विधायकों के भी काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में पति-पत्नी और मित्रों की सरकार चल रही है। चहेतों को रेबडिय़ां बांटी जा रही हैं और जरूरतमंदों को अनदेखा किया जा रहा है।

होशियार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू तो झूठ पर झूठ बोल ही रहे थे, अब देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं उनकी धर्मपत्नी भी उनसे पीछे नहीं हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी देहरा की ध्याण की बात कहकर देहरा की जनता को भ्रमित कर रही हैं, लेकिन देहरा की जनता ने पिछले दो चुनावों में धरती पुत्र का साथ दिया है और इस बार भी देगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तमाम कांग्रेस नेताओं की फौज को देहरा में तैनात कर दिया है। यही नहीं अधिकारियों से पल-पल की खबर ली जा रही है कि भाजपा का प्रचार कैसा चल रहा है। यदि सीएम को लगता है कि वे पंद्रह महीने में ही लोकप्रिय हो चुके हैं तो फिर क्यों खुद बार-बार देहरा के चक्कर लगा रहे हैं और क्यों वरिष्ठ नेताओं का डेरा, देहरा में जमा दिया है।

होशियार सिंह ने कहा कि देहरा कोई नहीं तेरा का नारा पूर्व में दिया जाता था, जिसे मैंने तोड़ते हुए देहरा को अपनाया और विकास को गति दी, लेकिन वर्तमान सरकार ने देहरा के विकास को विराम लगा दिया है, जिसका बदला, देहरा की जनता उपचुनाव में जरूर लेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

   

सम्बंधित खबर