नाबालिगों को लाकर बेचने का धंधा पर्दाफाश

कश्मीर में बेचकर उनका किया जाता है शोषण 

कश्मीर के नागरिक समेत दो गिरफ्तार

 जम्मू। स्टेट समाचार

महिला थाना जम्मू ने एक मानव तस्करी का मामला दर्ज किया है जिसमें रोहिंग्या नाबालिगों को लाकर उन्हें कश्मीर में बेचा जाता है। फिर उनका शोषण किया जाता है। इस मामले को दर्ज करने के बाद एक कश्मीर के नागारिक समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 370 ए, 372 आईपीसी, 3/4/5/16 पाक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान खुर्शीद अहमद खान निवासी बढग़ाम कश्मीर तथा माजिद उल्लाह जोकि रोहिग्या हैं, के रूप में हुई है। यह इन दिनों भठिंडी में रहता है। यह मामला अपने आप में बड़ा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। उसके बाद उन युवतियों का पता लगाया जाएगा जिन्हें कश्मीर के अलग अलग इलाकों में बेचा गया है। इस मामले में कुछ और भी गिरफ्तारियां की जाएगी। जानकारी के अनुसार महिला पुलिस थाने को एक पुख्ता सूचना मिली थी कि एक ग्रुप सक्रिय है जोकि रोहिग्या युवतियों के खरीद फरोक्त का काम करता है। इस सूचना पर पुलिस कई दिनों से काम कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने वीरवार को इस नेटवर्क को पकड़ लिया। इसमें शामिल दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पूछताछ के बाद इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान पता चला कि युवतियों को बाहर से लाया जाता है। उसके बाद उन्हें कश्मीर में ले जाकर बेच दिया जाता है। पूछताछ के दौरान पता चला कि अब तक कई युवतियों को इस प्रकार से बेचा गया है। इस नेटवर्क में और भी कई लोग काम करते है। जिसमें युवतियों को एजेंटों के माध्यम से भारत में लाया जाता है। उसके बाद कई राज्यों से होकर उन्हें जम्मू कश्मीर में पहुंचाया जाता है। उसके बाद जम्मू से आगे कश्मीर में ले जाकर उन्हें पैसे लेकर बेच दिया जाता है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पूछताछ के दौरान जिन बातों का पता चला है। उस पर काम किया जा रहा है। ताकि इस नेटवर्क में शामिल बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

   

सम्बंधित खबर