लड़की के अपहरण के आरोप में युवा कांग्रेस महासचिव गिरफ्तार

गुवाहाटी, 01 जुलाई (हि.स.)। असम प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव शमीम सरकार को गुवाहाटी की भांगागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि उनपर एक लड़की का अपहरण करने का आरोप है। अपहृत लड़की को चापर से बचा लिया गया है।

गिरफ्तार शमीम पर युवती को प्रेम के जाल में फंसाकर उसको अगवा करने का आरोप लगा है।

पहले भी सरकार पर नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से पैसा वसूलने का आरोप लगा था। इसके लिए उसे सार्वजनिक रूप से महिलाओं द्वारा पकड़ा भी गया था। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर