भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं को अक्षरश: पालन करने को

कहा
जम्मू। स्टेट समाचार
सरोर लोअर, बिश्नाह में भागवत कथा कार्यक्रम के छठे दिन युवा संत गंगाधर जी महाराज और श्री द्वारिका नाथ शास्त्री जी महाराज के पुत्र ने कृष्ण भजन और भागवत गीता पर अपने प्रवचन से भक्तों और अन्य प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने धार्मिक प्रवचन सुना। सभी दिन भक्तों और प्रतिभागियों के लिए बहुत ही मनोरंजक थे। गंगाधर जी महाराज ने अपने प्रवचन में भगवान कृष्ण के संदेश का अक्षरश:  पालन करने और बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भगवत गीता ही मनुष्य को सही दिशा और धर्म की ओर ले जाने का एकमात्र स्रोत है। धर्म को बचाने के लिए भगवत गीता अहम भूमिका निभाती है।

   

सम्बंधित खबर