मजदूर के बिना देश का विकास संभव नहीं : दिनेश सिंह

देहरादून, 01 मई (हि.स.)। मजदूर दिवस के अवसर पर बुधवार को उत्तराखंड कांग्रेस के श्रमिक प्रकोष्ठ की ओर से घंटाघर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल ने कहा कि मजदूर दिवस का उद्देश्य श्रमिक अधिकारों की रक्षा करना है। देश, समाज, संस्था या राष्ट्र निर्माण में मजदूरों का अहम योगदान होता है। मजदूर के बिना देश के विकास की बात सोची भी नहीं जा सकती है।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री विशाल डोभाल ने कांग्रेस की नीतियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में नजर डाली जाए तो सबसे ज्यादा मजदूर एवं गरीबों के हित में नीतियां बनाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। मनरेगा जैसी बहुउद्देशीय योजना शुरू कर गरीब-मजदूरों को रोजगार देने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी के केंद्र में सदैव गरीब-मजदूर वर्ग रहा है। गरीब-मजदूर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाई।

हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर