शिमला मेरी जन्मभूमि, हिमाचल मेरी कर्मभूमि : आनंद शर्मा

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा मीडिया से बातचीत करते हुए।कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा मीडिया से बातचीत करते हुए।कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा मीडिया से बातचीत करते हुए।कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा मीडिया से बातचीत करते हुए।

धर्मशाला, 03 मई (हि.स.)। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि मैं यहां चुनाव लड़ने आया हूं। कांगड़ा और चंबा में बचपन से आता रहा हूं। जब छोटा था तो हर नवरात्र पर माता पिता कांगड़ा मंदिर और ज्वालाजी मंदिर लेकर आते थे। कांगड़ा चंबा का ऐसा कोई कौना नही है जिसका मैंने सफर नहीं किया है। मैं 52 साल से कांग्रेस में हूं, मुझे टिकट देने के लिए मैं कांग्रेस आलाकमान का आभारी हूं। आनंद शर्मा ने यह बात गगल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कही। गौरतलब है कि आंनद शर्मा को हाल ही में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। टिकट मिलने के शुक्रवार को बाद पहली बार आनंद शर्मा कांगड़ा पंहुचे।

आनंद शर्मा ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस ने मुझे केंद्रीय मंत्री बनाया था, उस समय भी हमने हिमाचल के लिए काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि शिमला मेरी जन्मभूमि है, कर्म भूमि हिमाचल और पूरा देश रहा है। पूर्व में केंद्रीय मंत्री रहते हुए हिमाचल में कई संस्थान खोले गए हैं।

कांग्रेस सत्ता में आती है तो प्रधानमंत्री कौन होगा के सवाल पर आनंद शर्मा ने कहा कि पहले सरकार तो बनने दें। आनंद शर्मा ने कहा कि जो कहते हैं कि हवा है, अब वो हवा नहीं है, हवा निकल रही है। लोगों के सामने मुद्दे हैं, ज्वलंत समस्याएं है। बेरोजगार युवाओं के सामने पहाड़ जैसी जिंदगी सामने है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के साथ खोखले दावे किए गए हैं। जमीनी हकीकत क्या है यह जनता जानती है। देश मे महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। अग्निवीर योजना युवाओं के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो अग्निविर योजना को खत्म किया जाएगा।

आनंद शर्मा का हुआ जोरदार स्वागत

उधर इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ शिमला से गगल हवाई अड्डे पंहुचने पर आनंद शर्मा का पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनके पक्ष में नारेबाजी करते हुए कांगड़ा में उनका इस्तकबाल किया। इस मौके पर मंडी लोकसभा से उम्मीदवार एवं मंत्री विक्रमादित्य सिंह, आर्युवेद मंत्री अनिल गोमा, शाहपुर के विधायक केवल पठानिया, नगरोटा के विधायक आरएस बाली सहित अन्य कांग्रेस विधायकनेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल

   

सम्बंधित खबर