कैलाश गहतोड़ी के निधन पर जताया शोक

हल्द्वानी, 03 मई (हि.स.)। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं चम्पावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक प्रकट किया है।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने काशीपुर में उनके आवास पर पहुंच कर गहतोड़ी को विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि गहतोड़ी के निधन से अपार क्षति हुई है।

इसके अलावा प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में शोकसभा कर गहतोड़ी को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर