बस्तर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ओडिसा प्रचार के लिए रवाना हुई भाजपा की टीम

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उड़ीसा सह प्रभारी ने बस्तर के नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

जगदलपुर, 05 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रूपसिंह मांडवी के नेतृत्व में समीपवर्ती ओडिसा राज्य में होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा की टीम आज रविवार को नवरंगपुर पहुंची। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उड़ीसा सहप्रभारी लता उसेंडी ने बस्तर के नेताओं के साथ नवरंगपुर में बैठक लेकर बस्तर के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बस्तर के नेताओं ने नबरंगपुर लोकसभा के झारीगाम विधानसभा में अपना मोर्चा संभाल लिया है। अलग-अलग क्षेत्र में प्रवास भी शुरू कर दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा कर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मिलकर प्रचार-प्रसार करेंगे। बस्तर के नेताओं ने अविलम्ब प्रवास प्रारंभ कर बैठकें व कार्यकर्ताओं से मुलाकात आरंभ कर दी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा हर कार्यकर्ता को तन मन लगाकर कार्य करने की जरूरत है। इस बार उड़ीसा में कार्यकर्ताओं मे उत्साह है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से उड़ीसा में भाजपा को जीत मिलेगी। जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एक मजबूती की तरह लडऩा होगा। कमियों को दूर करने व मजबूत रणनीति में सभी का सहयोग आवश्यक है। हर कार्यकर्ता भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।

इस दौरान वेद प्रकाश पांडे, रजनीश पाणिग्रही, प्रकाश रावल, संग्राम सिंह राणा, जितेंद्र सुराणा, परितोष त्रिपाठी, शुभम संचेती सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर