भाजपा नेतृत्व ने विधायक मदन कौशिक को दी उड़ीसा में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी

हरिद्वार, 06 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने उड़ीसा राज्य में चुनाव प्रचार के लिए जिम्मेदारी दी है। वर्तमान में चल रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व द्वारा विधायक मदन कौशिक को चुनाव प्रचार के लिए उड़ीसा भेजा है। वह कार्यकर्ताओं के साथ उड़ीसा के लिए रवाना हो गए हैं।

गौरतलब है की पूर्व के चुनवाें में भी भाजपा नेतृत्व ने मदन कौशिक को गुजरात विधानसभा चुनाव में भी भेजा था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ संसदीय क्षेत्र में भी ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए कुछ विधानसभाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। यहां पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जैसे बड़े नेता चुनाव लड़ रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर