हर व्यापारी, जनता के लिए समर्पित है महानगर व्यापार मंडल : सुनील सेठी

हरिद्वार, 27 फ़रवरी (हि.स.)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा के संयोजन में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 5 महानगर उपाध्यक्षों अभितेष गुप्ता, उपाध्यक्ष उमेश वर्मा, उपाध्यक्ष गौरव धीमान, उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष दिवेंद्र भट्टी एवं जिला मंत्री रवि बांगा, मंत्री निखिल माटा नियुक्त किए। इसके साथ 20 नए सदस्य बनाते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापारी, समाज के लिए हमेशा संघर्ष करने की शपथ दिलायी।

इस अवसर पर सेठी ने कहा कि आज महानगर व्यापार मंडल हरिद्वार जिले के साथ-साथ उत्तराखंड में अलग पहचान बना चुका है। व्यापार मण्डल के प्रति विश्वास व्यापारियों में लगातार बढ़ता जा रहा है। हम लगातार अच्छे सामाजिक कार्यों को करने वाले लोगों को अपनी टीम का हिस्सा बनाते हुए आगे भी जिले में विस्तार करते रहेंगे, जिससे आमजनता की समस्या हो या व्यापारी की उसके समाधान को हर वार्ड तक महानगर व्यापार मंडल के सदस्य हों।

उन्होंने इस मौके पर सरकार से व्यापारी हित में व्यापार नीति आयोग के गठन की मांग को दोहराया। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्या हो या हरिद्वार की जनता की हर मुद्दे हर जनहित विषय पर महानगर व्यापार मंडल आवाज बुलंद कर प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि जिले के अंतिम छोर तक के व्यापारी हो या आम नागरिक महानगर व्यापार मंडल सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

कार्यक्रम में महामंत्री नाथीराम सैनी, जगजीत पुर अध्यक्ष रणवीर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीत कमल, उपाध्यक्ष, अनिल कोरी, सोनू चौधरी, एस एन तिवारी, राकेश सिंह, पवन पांडे, विनेश शर्मा, भूदेव शर्मा, दीपक कुमार, शिवेश महेश्वरी, गौरव अरोडा, राहुल शर्मा, देवेंद्र सिंह, मनोज चौहान उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर