असम लोस चुनावः सुबह 11 बजे तक 27.34 प्रतिशत मतदान

Polling trends upto 9.30 AM in Assam

गुवाहाटी, 07 मई (हि.स.)। असम में लोकसभा चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान आज राज्य की कुल 14 में से चार लोकसभा सीटों पर हो रहा है। मतदान सुबह 07 बजे शुरू हुआ।

सुबह 11 बजे तक असम में कुल 27.34 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। राज्य की बरपेटा सीट पर जहां 27.19 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं, धुबड़ी लोकसभा क्षेत्र में 22.77 फ़ीसदी, गुवाहाटी में 26.25 फ़ीसदी और कोकराझार में 28.28 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

अब तक की जानकारी के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी के चलते मतदान को रोका गया, बाद में ईवीएम को बदलने के बाद पुनः मतदान आरंभ हुआ। मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षा वालों को तैनात किया गया है।

ज्ञात हो कि पहले चरण में 19 अप्रैल को असम की पांच लोकसभा सीट जोरहाट, लखीमपुर, काजीरंगा, डिब्रूगढ़ और शोणितपुर के लिए मतदान हुआ था, वहीं दूसरे चरण में भी 26 अप्रैल को पांच सीटों दरंग-उदालगुड़ी, डिफू, करीमगंज, नगांव तथा सिलचर में मतदान हुआ था।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/

   

सम्बंधित खबर