ममता बनर्जी को भारी पड़ेगा संदेशखाली में महिलाओं का अपमान : भाजपा

कोलकाता, 10 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक महिला के वायरल वीडियो को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख और बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा है कि संदेशखाली में ममता बनर्जी सभी फर्जी स्टिंग टेप और फर्जी आवाजों (शायद मजबूरी में) के साथ खुद को और भी ज्यादा उलझा रही हैं। उनका दावा है कि संदेशखली में महिलाओं के साथ बलात्कार नहीं हुआ था। यह बात उन पर ही भारी पड़ने वाली है, क्योंकि अब और भी महिलाएं अपनी आपबीती सुनाने के लिए सामने आ रही हैं। उनहोंने (महिलाएं) बंगाल के मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें ''बेचे हुए (सोल्ड आउट)'' कहने की निंदा की है।

अमित मालवीय ने कहा, यह देखना निराशाजनक है कि ममता सरकार, जिसे संदेशखाली के पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करना चाहिए था, शेख शाहजहां जैसे बलात्कारी को बचा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

   

सम्बंधित खबर