भगवान श्री परशुराम जयंती- जय श्री परशुराम जी के जयकारों से गूंज उठा कठुआ शहर, विशाल शोभायात्रा में सभी धर्मों के लोग हुए शामिल

कठुआ 10 मई (हि.स.)। ब्राह्मण शास्त्र में भी रूचि रखते हैं और शस्त्र में भी, क्योंकि परशुराम भी हम है और नारायण भी हम हैं। भगवान परशुराम साक्षात भगवान नारायण हैं। वे किसी भी जाति, वर्ण व संप्रदाय के स्वामी न होकर सारी सृष्टि के ही देवता हैं। वहीं शुक्रवार को भगवान परशुराम जयंती पर कठुआ के लोगों ने भारी संख्या में जुटकर साबित कर दिखाया।

इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों सहित गणमान्य लोगों ने आकर शोभा यात्रा को हरी झड़ी दी। इसी बीच दोपहर बाद डीसी कठुआ और पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने भी ब्राह्मण सभा में हाजरी लगाई जहां पर ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। दोपहर 12 बजे के करीब शोभा यात्रा ब्राह्मण सभा से शुभारंभ हुए और मुखर्जी चौक से होते हुए शहीदी चैक, कालीबाड़ी, परशुराम चौक, वाया ड्रीमलैंड पार्क, शहीद कैप्टन सुनील चौधरी चौक, पुराना बस स्टैंड से होते हुए वापस ब्राह्मण सभा में सम्पण हुई। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह पर लोगों ने खाने-पीने के स्टाल लगाऐ हुए थे। शोभा यात्रा के दौरान कहीं पर हलवा, तो कहीं पर फल, तो कही पर पानी देकर शोभा यात्रा में आऐ श्रद्धालुओं की सेवा की गई। शोभा यात्रा में सबसे आगे भगवान परशुराम का रथ फूलों से सजा हुआ था, जिसपर भगवान श्री परशुराम जी की वेषभूषा में तैयार एक युवक के साथ पिछले रथ पर संत सुभाष शास्त्री जी महाराज विराजमान थे। वहीं उनके पीछे एक वाहन में कुछ महिलाऐं कलश लेकर सवार थीं। और साथ में बैंड-बाजों के पीछे हजारों के तादात में श्रद्धालुओं से भरी कारें बसों में भगवान परशुराम के जयकारे लगाते नजर आए। विशाल शोभायात्रा में जय श्री परशुराम जी, ब्राह्मण समाज की जय हो, भारत माता की जय जैसे नारों से कठुआ शहर गूंज उठा। शोभा यात्रा सम्पण होने के बाद ब्राह्मण सभा में भंडारे में शोभा यात्रा में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस शुभ अवसर पर ब्राह्मण सभा के प्रधान ड़ॉ दुशंत उब्बट, सचिव सतपाल मनसोत्रा, अजय शर्मा, राकेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष रजनी कांत शर्मा, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा, युवा प्रधान मनुज केसर, अपनी पार्टी की नेता खुशबू भगत, प्रो. राम मुर्ति, शशी पाल शर्मा, केवल खजूरिया, नरेंद्र खजूरिया सहित हजारों की संख्या में सभी धर्मों के लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन//बलवान

   

सम्बंधित खबर