बीमारी शरीर ने बनाया तो शरीर ही खत्म करेगी : सतीश राय

--शरीर के संकेतों को समझ कर रोग दूर करने में मदद करें

--ज्यादा गर्मी पड़ने पर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में कमी

प्रयागराज, 11 मई (हि.स.)। बीमारी को शरीर ने बनाया है तो शरीर ही बीमारी को खत्म भी करेगी। इसके लिए हमें अपने शरीर के इशारों को समझ कर उनके कार्यों में नेचुरल तरीके से मदद करनी होगी। हमारा शरीर वर्ष में दो बार अंदर की अतिरिक्त नमी (पानी) को साधारण सर्दी जुकाम और छींक द्वारा बाहर फेंकता है। यह प्रक्रिया तीन-चार दिन तक चलती है। ऐसा होने पर चिंता करने या सर्दी को दबाने की जरूरत नहीं है।

यह बातें शनिवार को स्पर्श चिकित्सक सतीश राय ने रेकी सेंटर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि लगभग 55 प्रतिशत बीमारियां गलत खानपान से होती हैं। वैसे ज्यादा गर्मी पड़ने पर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है। जिसके कारण शरीर में रोंग उत्पन्न होने की सम्भावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि हम अपने शरीर के संकेतों को समझें और रोग दूर करने के लिए शरीर के प्रयत्नों में मदद करें।

उन्होंने कहा कि नाक से पानी आना, छींके आना अर्थात शरीर अतिरिक्त पानी को बाहर निकाल रही है। खांसी आना अर्थात शरीर छाती या गले में जमे हुए कफ को बाहर निकाल रही है। खुजलाहट अर्थात शरीर के उस भाग में अधिक रक्त की जरूरत है। बुखार अर्थात शरीर में ज्यादा खराबी है और अंदर शरीर में खून के श्वेत कण जंतुओं का प्रतिकार कर रहे हैं। शरीर के किसी भाग में दर्द है अर्थात उस भाग में कार्बन डाइऑक्साइड, पानी तथा अन्य विषाक्त पदार्थ या वायु भर गई है। हर समय थकान जैसा लगना घबराहट जैसे लक्षण हो तो शरीर में खून की कमी हो सकती है।

--शरीर में स्थित पानी का वाष्पीकरण कम होने से कफ

सतीश राय ने कहा हमारे शरीर और रक्त में स्थित पानी हमारी पाचन शक्ति पर निर्भर होता है। जब पाचन शक्ति कमजोर होती है तब पेट की भीतरी गर्मी घटती है। इसलिये शरीर स्थित पानी का वाष्पीकरण कम होता है। तब शरीर में जल तत्व की वृद्धि होने पर आंतरिक उष्णता कम होती है। जिसके कारण फेफड़े, छाती, गले मे कफ-सर्दी इकट्ठी हो जाती है। जब यह पानी सिर की नसों में जाता है तब सर दर्द होता है। जब यह क्रिया लगातार रहती है तो टांसिल -ब्रोंकाइटिस होता है और बुखार आता है। ऐसे में ठंडा पेय पदार्थ गरिष्ठ भोजन लेने पर बीमारी बढ़ती है जो लम्बे समय तक चलती है।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर