मुरादाबाद में छाया घना कोहरा, शीतलहर के साथ गलन बरकरार

मुरादाबाद में मंगलवार देर रात्रि 1 बजे सिविल लाइन स्थित पीली कोठी चौराहे पर छाया घना कोहरा।मुरादाबाद में मंगलवार देर रात्रि 1 बजे सिविल लाइन स्थित पीली कोठी चौराहे पर छाया घना कोहरा।मुरादाबाद में मंगलवार देर रात्रि 1 बजे सिविल लाइन स्थित पीली कोठी चौराहे पर छाया घना कोहरा।

- जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान

मुरादाबाद, 17 जनवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में जहां ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर, कोहरा व गलन कम होने का नाम नहीं ले रही है। जनपद में मंगलवार देर रात्रि घना कोहरा छा गया, जो बुधवार सुबह 10 बजे तक टस से मस नहीं हुआ।

जनपद में बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सप्ताह भर तक बारिश नहीं होगी और जिले का न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पश्चिमी यूपी में कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते एक पखवाड़े से अधिक से पीतलनगरी में जहां शीत लहर का सितम जोरो पर हैं वहीं गलन बरकरार रही।

जनपद 24 घंटे बर्फीली हवाएं चलती रहती हैं। छह घंटे प्रति किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं पश्चिम से पूर्व की तरफ चल रही हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि आसमान में बदल रोज छा रहे हैं लेकिन पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहने के कारण बारिश अभी सप्ताह भर तक नहीं हो रही हैं। बादल घने के कारण सूरज भी समय से दिखाई नहीं दे पा रहा हैं। अगले सप्ताह बारिश होने के बाद ही ठंड, शीतलहर और कोहरे से निजात मिल सकती हैं।

भंयकर कोहरा व शीतलहर से जनपद में गलन बरकरार है, बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ हैं। पार्कों में बच्चे नहीं दिख रहे हैं। बाजारों में ग्राहकों को टोटा है। रेलवे स्टेशन, रोडवेज, फुटपाथ, प्रमुख चौराहों आदि स्थाान पर रहागीर, असहाय, गरीब, रिक्शा चालक, ठेले वाले आदि लोग सड़कों के किनारे आग जलाकर हाथ सेंकते नजर आ रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित/मोहित

   

सम्बंधित खबर