लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में मतदान 13 को, तैयारियां पूरी

लोहरदगा, 12 मई (हि.स.)। लोहरदगा संसदीय सीट पर 13 मई को मतदान होगा। मतदान कर्मी मतदान केंद्रों तक पहुंच गए हैं। इस सीट के लिए कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 14,41,302 है। कुल 1748 मतदान केंद्र बनाए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। मतदाताओं के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

दो राष्ट्रीय पार्टियों के अतिरिक्त सूबे में सत्तारूढ़ दल जेएमएम के बागी विधायक चमरा लिंडा के निर्दलीय चुनाव लड़ने से इस लोकसभा सीट का चुनाव त्रिकोणीय मुकाबला में तब्दील हो गया है। पिछले तीन चुनावों में इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर हुई थी, जिसमें भाजपा उम्मीदवार सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के उम्मीदवार सुखदेव भगत को तकरीबन दस हजार मतों से पराजित किया था।

इस लोकसभा सीट में मांडर, लोहरदगा, बिशुनपुर, सिसई और गुमला मिलाकर कुल पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। मांडर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की 370288 है, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 183967, महिला मतदाताओं की संख्या 186320 तथा थर्ड जेंडर की संख्या 01 है। लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 284107 है, जिनमें पुरुष मतदाता 140741 और महिला मतदाताओं की संख्या 143366 है। बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 281191 है, जिसमें पुरुष मतदाता 140024, महिला मतदाता 141164 तथा थर्ड जेंडर की संख्या 03 हैं।

सिसई विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 260235 है, जिसमें पुरुष मतदाता 128035 और महिला मतदाताओं की संख्या 132200 है। गुमला विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 245481 है, जिसमें पुरुष मतदाता 121144 और महिला मतदाताओं की संख्या 124337 है। इस तरह लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1441302 है। इस संसदीय क्षेत्र में कुल 1748 मतदान केंद्र बनाए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। मतदाताओं के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान को लेकर लोगों मे उत्साह देखा जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गोपी/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर